सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट का गठन, प्रतीक्षा यादव बनीं छात्राध्यक्ष
शाहदरा स्थित सनफ्लोवर गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य अजय यादव ने नवनिर्वाचित छात्राध्यक्ष प्रतीक्षा यादव एवं छात्रा उपाध्यक्ष तनिष्का गोयल को पद, अनुशासन एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र कैबिनेट के अंतर्गत इंदिरा रेड हाउस की कैप्टन निधि, सावित्री ब्लू हाउस की कैप्टन परी धाकरे, लक्ष्मी येलो हाउस की कैप्टन किरनजीत कौर, सरोजनी ग्रीन हाउस की कैप्टन डिंपल यादव तथा कल्चरल हेड के पद पर रिया को नियुक्त किया गया। प्रशासनिक प्रमुख रीना यादव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राधिका कौशल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया।
इस नवगठित छात्र कैबिनेट से विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की आशा है। यह आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
