आगरा में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा; Agra crime news
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के रोहता इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित राजेश चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो युवकों ने उसकी गाड़ी रोककर लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजेश चाहर निवासी सुरक्षा विहार ने बताया कि घटना 7 मार्च की है। वह सुबह करीब 11:30 बजे रोहता चौराहे पर किसी काम से जा रहा था। तभी मनीष और विशाल नाम के दो युवक कार से आए और ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि दोनों ने कार से लोहे की रॉड निकालकर उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल सका।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद हैं और आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। इस घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
