ब्रज के गीतों से सराबोर हुआ होली मिलन समारोह, वेडिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर जोर
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के बैंक्वेट हॉल संचालक, कैटरिंग व्यवसायी, इवेंट प्लानर, कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह की खास बात ब्रज के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति रही, जिसने माहौल को उल्लास से भर दिया। संगठन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि होली जैसे पर्वों को ईवेंट के रूप में प्रदर्शित कर विवाह उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से फूलों की होली को प्रमुखता देने की योजना पर जोर दिया।
इस अवसर पर विवाह उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की सफलता में प्रियंका तिवारी, भूरा, सोनू बंसल, मनप्रीत सिंह सोबती, छोटू, अमित कुमार सिंह, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, राधे राजपूत, रवि पटेल, राहुल गौर आदि का विशेष सहयोग रहा। अनिल सविता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस तरह के आयोजन स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
