बिजली चोर नहीं, निर्दोष तुहीराम को 12 साल बाद इंसाफ, Agra police की लापरवाही आई सामने
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव साही निवासी 73 वर्षीय तुहीराम पुत्र मोहन को आखिरकार 12 साल बाद न्याय मिला है। एक जैसे नाम के कारण पुलिस ने उन्हें बिजली चोरी के एक मामले में गलत तरीके से आरोपी बना दिया था। विशेष न्यायाधीश आर्थिक अपराध ज्ञानेंद्र राव ने तुहीराम को निर्दोष करार देते हुए बरी करने का आदेश दिया है। इस मामले में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते तुहीराम को 12 साल तक अदालतों के चक्कर काटने पड़े।
यह मामला 22 नवंबर 2012 का है, जब बिजली विभाग ने बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे थे। इसके बाद 29 नवंबर को चेकिंग के दौरान कुछ ग्रामीण कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता की शिकायत पर अछनेरा थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विवेचना के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें तुहीराम पुत्र मोहन का नाम शामिल था। जबकि, बिजली चोरी करते हुए तुहीराम पुत्र मोना राम पकड़ा गया था।
खुद को निर्दोष साबित करने के लिए तुहीराम ने बिजली विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के कई चक्कर लगाए, लेकिन उनकी शिकायत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। 2014 में अदालत से नोटिस आने पर उन्हें मामले की गंभीरता का पता चला। इसके बाद उन्हें 12 साल तक न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान समाज में उनकी छवि धूमिल हुई और चोरी का दाग लगा, जिससे उन्हें काफी मानसिक पीड़ा हुई।
तुहीराम ने बताया कि 2007 में ही उन्होंने अपने नाम का कनेक्शन कटवाकर बेटे के नाम पर नया कनेक्शन ले लिया था। उनके नाम पर कोई बिजली बिल बकाया नहीं था। 2012 में मुकदमा दर्ज होने के समय उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अदालत का नोटिस मिलने के बाद ही उन्हें इस गलत फहमी का पता चला।
आगरा में उसी जगह थार दुर्घटनाग्रस्त, जहां 2 महीने पहले 5 की हुई थी मौत; देखें तस्वीरें
आगरा में AI से तेंदुए की फर्जी फोटो फैलाई, वन विभाग कर रहा बनाने वाले की तलाश
वाईफाई लगवाने के चक्कर में OTP बताया, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 39 हजार: Agra Cyber Fraud
आगरा ताज रैली 2024: चंबल के बीहड़ से बुंदेलखंड तक कार-बाइक का रोमांच
ट्रांसपोर्ट नगर में क्रेन हादसे में कारोबारी की दर्दनाक मौत, Transport Nagar News
ट्रांसपोर्ट नगर में क्रेन हादसे में कारोबारी की दर्दनाक मौत, Transport Nagar News
एत्मादपुर में तेंदुए का आतंक, सीसीटीवी में कैद; ग्रामीण रातें जागकर काट रहे हैं | Agra News
घने कोहरे का कहर: उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटे लेट, आगरा में ट्रेनों की रफ्तार थमी
