भागवत कथा में ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र का वर्णन, सुनीति के उपदेशों का महत्व
रूरा के अजयपुर बनीपारा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंकज तिवारी ने ध्रुव और प्रह्लाद के चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब जीव सुनीति की उपेक्षा कर अपनी इच्छाओं के अनुसार आचरण करता है, तो वह धर्म और न्याय के मार्ग से भटक जाता है। ऐसे में मां ही अपने पुत्र को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है।
कथा व्यास ने उदाहरण देते हुए बताया कि राजा उत्तानपाद ने अपनी दूसरी पत्नी सुरुचि के कहने पर अपने पुत्र ध्रुव का तिरस्कार कर दिया था। तब मां सुनीति ने अपने पुत्र को भगवान की शरण में जाने का मार्ग दिखाया। इस मार्ग पर चलकर बालक ध्रुव ने न केवल भगवान का साक्षात्कार किया, बल्कि परमपद को भी प्राप्त कर लिया। कथा के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को अपने पुत्रों को सही राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जो भक्त पूर्ण समर्पण भाव से भगवान की भक्ति करते हैं, भगवान सदैव उनकी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। इस कथा का आयोजन क्षेत्र में धार्मिकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है, जिससे आमजन को प्रेरणा मिल सके।
अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण पर प्रशासन सख्त, होगी कार्रवाई: Aligarh News
मानकनगर में युवती को दुकान से खींचा, अर्धनग्न कर पीटा: पुलिस शिकायत का शक बना कारण
लुलु मॉल के दो बैंक खाते सीज: 23 करोड़ टैक्स बकाया, Income Tax विभाग की बड़ी कार्रवाई
अंडरपास की मांग को लेकर अथैया के ग्रामीण आक्रोशित, NHAI के खिलाफ सड़क पर धरना प्रदर्शन
कानपुर में दुकानदार पर गर्म तेल फेंकने का आरोप, युवक हिरासत में | kanpur crime news
पनकी में चोरों ने बंद घर में की चोरी, एक पकड़ा, लाखों का माल फरार – kanpur crime news
लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 7.1 डिग्री पर पहुंचा | Lucknow winter news
लखनऊ: धनंजय सिंह के करीबी विनय सिंह पर जमीन कब्जा और धमकी का केस, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
