0

फुटबॉल खिलाड़ी आशीष चौधरी ने किया कमाल, CDS परीक्षा में चयन से मथुरा का नाम रोशन

By Dec 17, 2025

मथुरा के लायंस फुटबॉल क्लब के लिए यह गर्व का क्षण है। क्लब के उभरते खिलाड़ी आशीष चौधरी ने न केवल खेल के मैदान पर बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशीष लंबे समय से क्लब से जुड़े हुए थे और नियमित रूप से अभ्यास करते थे। खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने सीडीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाई। क्लब के अध्यक्ष श्याम चतुर्वेदी, सचिव राकेश यादव और अन्य पदाधिकारियों ने आशीष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशीष की यह सफलता अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि वे खेल और शिक्षा दोनों में संतुलन बनाकर चल सकते हैं। सचिव राकेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष अब देश सेवा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें