ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; चार लोगों की दर्दनाक मौत
By
Dec 17, 2025
ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर मंगलवार आधी रात को काले की ढाल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में अभी तक दो लोगों की पहचान हो पाई है, जबकि अन्य दो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
