0

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को दिया नकद पुरस्कार, IGRS में बेहतर काम से हुए प्रभावित

By Dec 15, 2025

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने अपने निरीक्षण की शुरूआत सोमवार को थाना ढोलना से की। घने कोहरे के बीच शाम को थाने पहुंचे डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली से लेकर फरियादियों तक के प्रार्थना पत्रों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के बारे में गहनता से जानकारी ली। इस दौरान आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में फीडिंग समेत प्रक्रिया बेहतर मिलने पर डीआईजी ने महिला कांस्टेबल को नकद पुरस्कार प्रदान किया।

डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने थाना ढोलना के निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, मैस, बैरिक, महिला हेल्पडेक्स व थाना परिसर आदि का मुआयना किया व सभी अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही थाना परिसर की साफ सफाई बेहतर रखने पर जोर दिया। उन्होंने निर्माणधीन पुलिस बैरक भवन का भी जायजा लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईजीआरएस का कार्य देख रहीं महिला कांस्टेबल मिथलेश को आईजीआरएस प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी ठीक रखने पर पांच सौ रुपये का नकद पुरूस्कार प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी सुशील कुमार व सीओ सिटी आंचल चौहान समेत अधिकारी मौजूद थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

डीआईजी ने थाने के निरीक्षण में महिला कांस्टेबल को किया सम्मानित, इस काम के लिए मिला नकद पुरस्कार

जनपद में पुलिस थाने और पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण के लिए डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी सोमवार को थाना ढोलना पहुंचे। घने कोहरे के बीच शाम को शुरू हुए निरीक्षण में डीआईजी ने पुलिस...
By Dec 15, 2025

साझा करें