0

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इको कार ने बाइक को रौंदा; किसान की मौत, दो घायल

By Dec 15, 2025

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भूलभुलियापुर भुन्ना गांव निवासी 50 वर्षीय किसान कृपाल दोहरे अपने बेटे सूरज (19) और साढ़ू रोशनलाल (45) के साथ बाइक से ठठिया टोल प्लाजा की ओर जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कृपाल दोहरे के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटा सूरज और साढ़ू रोशनलाल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद कार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें