0

सड़क निर्माण प्लांट पर रहस्यमय मौत: ट्रक की टंकी पर पड़ा मिला चालक का शव, UP का था मृतक

By Dec 15, 2025

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार की रात रजवाड़ा स्थित सड़क निर्माण प्लांट पर एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक का शव उसके ही ट्रक की तेल टंकी पर औंधे औंधे मुंह पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी यह चालक जीएसबी लोड लेकर प्लांट पहुंचा था। माल उतारने के बाद उसने खाली ट्रक का वजन कराया और रसीद अपने वाहन स्वामी को भेजी। काम पूरा होने के बाद जब चालक काफी देर तक नजर नहीं आया, तो प्लांट कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान उसका शव ट्रक की तेल टंकी पर मिला। बताया जाता है कि उसके एक कोहनी में जख्म के निशान थे और मुंह झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था, जो मौत को संदिग्ध बनाता है। घटना की सूचना मिलते ही तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्लांट कर्मियों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

साझा करें