0

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार: सीतामढ़ी में 8 घंटे तक लेट चल रहीं गाड़ियां, स्पेशल ट्रेनें भी रद्द, यात्री परेशान

By Dec 14, 2025

ठंड के मौसम में कोहरे का असर अब रेल परिचालन पर दिखना शुरू हो गया है। जिसके कारण इन दिनों सीतामढ़ी से खुलने वाली या सीतामढ़ी होकर गुजरनेवाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें लेट चल रही है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। वही, इस रेलखंड से परिचालित होने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को रेलवे ने अगले आदेश तक बंद कर दिया है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीतामढ़ी होकर गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें जो अपने गंतव्य को जाती है, या सीतामढ़ी से प्रस्थान करती है। ये सभी ट्रेनें दो से तीन घंटा लेट पहुंच रही और जिस कारण प्रस्थान कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पर ये ट्रेनें सात से आठ घंटे लेट होती थी। लेकिन रेल प्रशासन द्वारा इसमें सुधार किया गया है। गाड़ियों का लेट लतीफी अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है। बावजूद दो -चार घंटा देरी से चलना दिनचर्या बन चुकी है। वही, रेलवे की आधिकारिक सूचना के अनुसार घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी रखने के कारण भी परिचालन में थोड़ी देरी हो सकती है।

यात्रीगण विलंबित परिचालन को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी करके यात्रा प्लान करें। रेलवे मंडल द्वारा प्रतिकूल मौसम में भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है। 12 दिसंबर को 13156 सीतामढ़ी से कोलकाता 12:35 के जगह 16:10 में 04 घंटा 25 मिनट लेट पहुंची। जबकि 75229 दरभंगा से रक्सौल भाया सीतामढ़ी 13:10 में पहुंचाने वाली ट्रेन अपने नियत समय 16:45 यानी 03 घंटा 35 मिनट लेट पहुंची। 13 दिसंबर को दरभंगा – रक्सौल तथा सीतामढ़ी – मुजफ्फरपुर, पटालिपुत्र ट्रेन शनिवार को लेट लतीफ रही। ट्रेन नं. 63374- रक्सौल – दरभंगा अपने नियत समय 6:35 के जगह 10:06 में चार घंटा 29 मिनट लेट रही।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें