ट्रंप का ‘कोर-5’ प्लान: क्या भारत बनेगा सुपरपावर ग्रुप का हिस्सा? G-7 को चुनौती देने की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नए ‘कोर-5’ (हार्ड-पावर समूह) ग्रुप की योजना बना रहे हैं। इस समूह में अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा यूरोप-प्रभुत्व वाले जी-7 और अन्य पारंपरिक लोकतंत्र-आधारित समूहों को दरकिनार करते हुए प्रमुख शक्तियों का एक नया निकाय बनाना है।
हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस दस्तावेज के अस्तित्व से इनकार किया है, लेकिन अमेरिकी प्रकाशन पॉलिटिको ने बताया कि नए हार्ड-पावर समूह का विचार राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति के एक अप्रकाशित संस्करण में सामने आया था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘कोर फाइव’ या C-5 का प्रस्ताव है, जिसमें 10 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश शामिल होंगे। इस समूह में जी-7 की तरह नियमित रूप से विशिष्ट विषयों पर शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रस्तावित C-5 एजेंडा में पहला विषय मध्य पूर्व में सुरक्षा, विशेष रूप से इजरायल और सऊदी अरब के बीच संबंधों का सामान्यीकरण है। राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस विचार में “ट्रंपवादी” झलक मिलती है। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त पर आई है, जब अमेरिका में पहले से ही इस बात को लेकर बहस चल रही है कि ट्रंप प्रशासन का दूसरा कार्यकाल विश्व व्यवस्था में कितना बड़ा बदलाव ला सकता है। यह विचार जी-7 और जी-20 जैसे मौजूदा वैश्विक मंचों को बहुध्रुवीय दुनिया के लिए अपर्याप्त मानता है और प्रमुख जनसंख्या और सैन्य-आर्थिक शक्तियों के बीच समझौते करने को प्राथमिकता देता है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान
IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी
‘तमिलोकसभा में अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप, मचा बवाल
मनरेगा में बड़े बदलाव की तैयारी: फर्जीवाड़ा होगा बंद, गरीबों को मिलेगा समय पर पैसा; जानें सरकार का नया प्लान
10 हजार या 1 लाख, Miya Musalman मुझे वोट नहीं देंगे: हिमंत सरमा का बड़ा बयान
हवाई किराए पर सरकार का बड़ा बयान: ‘पूरे साल कैप लगाना संभव नहीं, त्योहारों पर बढ़ेंगे दाम’
धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोईं हेमा मालिनी, बेटियों ने संभाला; अमित शाह भी हुए भावुक
दुबई बना भारतीय छात्रों की नई पसंद, उच्च शिक्षा के लिए क्यों बढ़ रहा है क्रेज?
