0

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘BJP और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे वोट चोरी’, संसद में हंगामा

By Dec 10, 2025

शीतकालीन सत्र के 8वें दिन मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जवाब देंगे और केंद्र सरकार का पक्ष रखेंगे। वह विपक्ष की ओर से लगाए गए वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के गैरकानूनी होने के आरोपों पर भी बोल सकते हैं।

इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने हिस्सा लिया और आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। चुनाव आयोग पर कब्जा किया जा रहा है, चुनाव में भाजपा इसका इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

इधर, राज्यसभा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह SIR पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा सदन में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर भी आगे की चर्चा होगी।

चर्चा की शुरूआत कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि देश के 12 राज्यों में किया जा रहा SIR गैरकानूनी है। संविधान में पूरे राज्य में एक साथ SIR को लेकर कोई कानून नहीं है, इसे तत्काल रोकें। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के बहाने अंदर ही अंदर NRC वाला काम कर रहे हैं। यूपी के सीएम कह रहे हैं कि हम डिटेंशन सेंटर बना रहे हैं। जो ये खुलकर नहीं कर सकते हैं वो SIR के बहाने कर रहे हैं।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि एसआईआर वोट डिलीट करने का टूल बनकर रह गया है। चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। चुनाव आयोग कह रहा है कि पांच लाख वोटर डिलीट, छह लाख वोटर डिलीट और बीजेपी जश्न मना रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों...
By Dec 10, 2025

अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इसके सदस्यों ने...
By Dec 10, 2025

बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी बहस से कभी नहीं भागती है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब संसद में विभिन्न मुद्दों पर...
By Dec 10, 2025

क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा

शेयर बाजार की ही तरह आज के समय में लोग क्रिप्टोकरेंसी में भी निवेश कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म हैं, जिनके जरिए ये ट्रेडिंग की जाती है। इन प्लेटफॉर्म के...
By Dec 10, 2025

Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच

अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक कर दिया है। कृतिका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गौरव के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके रिश्ते की...
By Dec 10, 2025

पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में औपचारिक रूप से असहमति नोट प्रस्तुत किया। यह बैठक केंद्रीय सूचना आयोग...
By Dec 10, 2025

चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

8 दिसंबर, सोमवार को सोने और चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ावचढ़ाव देखने को मिला। जहां एक ओर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर सोने की चमक हल्की सी...
By Dec 10, 2025

IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद

इंडिगो संकट से प्रभावित लोगों को राहत और धन वापसी के निर्देश के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी। केंद्र सरकार और इंडिगो संकट से प्रभावित...
By Dec 10, 2025

साझा करें