स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी रद कर उठाया बड़ा कदम, बहन पलक भी आईं लपेटे में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने अपने फैंस को हैरान करते हुए पलाश मुच्छल से अपनी शादी रद करने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। यह शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।
शादी रद होने की पुष्टि के बाद स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ-साथ उनकी बहन पलक मुच्छल को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। यह कदम उनके रिश्ते के पूरी तरह से खत्म होने का स्पष्ट संकेत देता है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी बदलाव किया है और बुरी नजर वाले इमोजी को हटा दिया है।
पहले यह शादी स्मृति के पिता को माइनर हार्ट अटैक आने के कारण टाल दी गई थी। हालांकि, अब स्मृति ने खुद स्पष्ट किया है कि शादी पूरी तरह से रद हो गई है। उन्होंने फैंस से निजता का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने का अनुरोध किया है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
