0

शहनाज गिल रिलेशनशिप के लिए तैयार, शादी के लिए रखी ये खास शर्त

By Oct 28, 2025

बिग बॉस 13 में अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली शहनाज गिल को उनके और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आज भी बेपनाह प्यार करते हैं। बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ के साथ उनकी केमिस्ट्री ने ‘सिडनाज’ हैशटैग को जन्म दिया, जो आज भी उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला के आकस्मिक निधन ने शहनाज और उनके फैंस के लिए एक गहरा सदमा छोड़ दिया।

जहां एक ओर कुछ फैंस शहनाज में सिद्धार्थ की यादें ढूंढते हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में प्रशंसक चाहते हैं कि शहनाज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें और एक नया अध्याय शुरू करें। अब खुद शहनाज गिल ने भी इस बात का खुलासा किया है कि वह रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं और उन्होंने अपने शादी के प्लान्स को लेकर भी बात की है।

हाल ही में ‘करली टेल’ से बातचीत के दौरान शहनाज गिल ने स्पष्ट किया कि वह अब किसी रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनकी कुछ खास शर्तें हैं। शहनाज के मुताबिक, उन्हें एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो समझदार हो और जो दोनों को एक-दूसरे को व्यक्तिगत स्पेस दे सके। उन्होंने कहा कि रिश्ते में समझदारी और स्वतंत्रता दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं।

जब उनसे शादी के प्लान्स के बारे में पूछा गया, तो शहनाज ने अपने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कल के बारे में सोचने का कोई मतलब ही नहीं है। जो होना है अपने आप होता जाएगा। मैं कम सोचती हूं। जरूरत से ज्यादा मैं केवल अपने बारे में सोचती हूं, खुद से फालतू के सवाल करती हूं।” इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी कुछ चीजों और गुस्से पर काबू पाने के लिए थेरेपी ली है, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है।

शहनाज ने अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए कहा, “मूडी हूं, मैं कब काम छोड़ दूंगी, मुझे भी नहीं पता है। जितनी देर काम कर रही हूं, करूंगी, जब नहीं मन करेगा, तो रिलैक्स करूंगी, फिर मैं शादी कर लूंगी। लड़के को कहूंगी कि तुम काम करो, मुझे कोई बिजनेस खोलकर दे दो। कुछ और नहीं आता है। बाकी मैं हो सकता है कि अपनी गायकी को पॉलिश करूं।” शहनाज का यह बयान उनके फैंस के लिए एक संकेत है कि वह अपनी शर्तों पर जीवन जीने में विश्वास रखती हैं और भविष्य में भी अपने जुनून को फॉलो करती रहेंगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें