0

नोएडा में बिना सत्यापन रह रहे हजारों लोग, आतंकी घटनाओं का खतरा! पुलिस ने दी चेतावनी

By Dec 10, 2025

गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर, सोसायटी से लेकर गांवों में काफी किरायेदारी है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से किरायेदारों के सत्यापन को देखें तो सत्यापन कराना ही भूल जा रहे हैं, जबकि सत्यापन बेहद जरूरी है। इसके पीछे कारण फीस देना और थाने, चौकी जाकर प्रक्रिया को पूरा कराने में लगने वाला समय है।

यह लापरवाही घर, फ्लैट में घरेलू सहायक व सहायिका रखने के मामले में देखने को मिलती है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों का पूरा ब्योरा भी जिम्मेदारों के पास नहीं है। कोई भी संदिग्ध गौतमबुद्ध नगर में आकर छिप सकता है। हालांकि गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों का सत्यापन कराती है। सत्यापन की जद में सभी को लाना अभी भी दूर की बात है।

गौतबुद्ध नगर में शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाइयां समेत कंपनी कार्यालय आदि काफी तादाद में हैं। यहां देशभर के अधिकांश राज्यों से लोग रहते हैं। विदेशी लोग यहां रहकर नौकरी व व्यवसाय कर रहे हैं। साल दर साल बसावट और विकास दायरा बढ़ रहा है। इस कारण किरायेदारी भी खूब बढ़ रही है।

यह चलन गांवों में ज्यादा हैं। यहां पर छोटे-छोटे कमरों में कामगार व घरेलू सहायक भी रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों की सटीक संख्या का पता करना भी चुनौती है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सत्यापन होना सबसे जरूरी है। इसके चलते किराये पर रहने वाले और घरेलू सहायक-सहायिका की जानकारी पुलिस के पास नहीं होती है। कोई घटना होने पर लिंक जुड़ने पर आरोपित के बारे में जानकारी होती है।

फिर बात जुलाई 2025 में नोएडा में आतंकी जिशान अली को पकड़ने का मामला हो या फिर नोएडा से बांग्लादेशियों का पकड़ने जाना हो। सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में पकड़ा गया बांग्लादेशी आसिफ शेख न केवल नोएडा में रह रहा था, बल्कि पीजी तक चला रहा था। इससे पहले उसका गाजियाबाद इंदिरापुरम के पीजी में नौकरी करना और फर्जी आधार कार्ड बनवाना सामने आया था। इन सब लापरवाही के चलते कोई भी यहां आकर बस सकता है।

आतंकी घटना जैसा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि समय-समय पर गांव, सेक्टर, सोसायटी में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन कराया जाता है। झुग्गी झोपड़ियों में भी सत्यापन कराने पर जोर है। जनवरी में तीनों जोन में अभियान चलाकर 25 हजार से ज्यादा सत्यापन किए गए थे। आगे भी अभियान चलाकर सत्यापन कराना जारी रहेगा। सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोग खुद भी यूपीकॉप एप डाउनलोड कर किरायेदारों का सत्यापन कर सकते हैं। आनलाइन ही 50 रुपये की फीस जमा कराकर सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। इससे इतर स्थानीय चौकी पुलिस की मदद से भी सत्यापन होता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा प्राधिकरण का उद्यमियों को तोहफा, अदेयता प्रमाण-पत्र की बाध्यता खत्म

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने उद्यमियों को बड़ी राहत दी है। आवंटित भूखंड का वन टाइम लीज रेंट जमा कर अदेयता प्रमाण पत्र प्राधिकरण से प्राप्त करने वाले उद्यमियों को अब प्राधिकरण...
By Dec 10, 2025

गोवा अग्निकांड के बाद नोएडा में हड़कंप, 2000 से ज्यादा क्लब-होटलों की सुरक्षा जांच शुरू

गोवा पणजी के एक क्लब में आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद गौतबुद्ध नगर के दो हजार से ज्यादा क्लब, होटल व रेस्त्रां संचालकों ने चिंता जताई है। अग्निशमन विभाग के...
By Dec 10, 2025

नोएडा: शराब के नशे में दोस्तों ने ही घोंटा दोस्त का गला, गाली-गलौज बनी हत्या की वजह

नोएडा के दनकौर में मनीष (24 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मनीष अपने माता-पिता...
By Dec 10, 2025

नोएडा: पुराने कार बाजार में ‘धमाके का व्यापार’, बिना ट्रांसफर बिक रहीं गाड़ियां, सुरक्षा पर बड़ा खतरा

गौतमबुद्ध नगर जिले में बगैर निगरानी चल रहा पुरानी कार का बाजार लापरवाही के बम तैयार कर रहा है। पूरा पैसा लेकर वाहन बेचे जा रहे हैं। ट्रांसफर का वादा कर कार बेचने वाले डीलर...
By Dec 10, 2025

नोएडा में दर्दनाक हादसा: मामा की कार से कुचलकर 2 साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

दनकौर के पारसौल गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि गांव निवासी...
By Dec 10, 2025

नोएडा के इस फेमस पार्क की टाइमिंग में होगा बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया प्लान

नोएडा के सेक्टर-78 में स्थित वेदवन पार्क के खुलने व बंद होने के समय में नोएडा प्राधिकरण का उद्यान विभाग बड़ा बदलाव कर सकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और संभवता...
By Dec 10, 2025

नोएडा फिल्म सिटी पर सस्पेंस! 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पर सवाल

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों के बीच फिल्म सिटी के शिलान्यास को लेकर चुप्पी ने यीडा अधिकारियों को बेचैन कर दिया है। तकरीबन छह माह पहले मानचित्र स्वीकृत होने के बावजूद विकासकर्ता कंपनी...
By Dec 10, 2025

नोएडा में शादी के मंडप में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘पागल है क्या…’

नोएडा में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में आए दिन हर्ष फायरिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामले में एक शादी समारोह में एक बार फिर हर्ष फायरिंग...
By Dec 10, 2025

साझा करें