RTE दाखिला: इस सप्ताह शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, इन जरूरी दस्तावेजों को अभी कर लें तैयार
निश्शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में प्री-नर्सरी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस सप्ताह शुरू हो सकती है। पिछले शैक्षिक सत्र की तुलना में इस बार देरी हुई है, जबकि कई निजी स्कूल पहले ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। RTE के तहत 25 प्रतिशत निश्शुल्क प्रवेश की व्यवस्था के लिए इस माह आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है।
शासनादेश के अनुसार, RTE आवेदन की समय-सारणी शैक्षिक सत्र शुरू होने से चार महीने पहले जारी होनी चाहिए। अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा, ऐसे में दिसंबर में प्रक्रिया शुरू किया जाना आवश्यक है। पिछले वर्ष आवेदन की पहली चरण की शुरुआत एक दिसंबर को ही हो गई थी, लेकिन इस बार कुछ तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से देरी हुई है।
पिछले सत्र में चार चरणों में आवेदन स्वीकार किए गए थे और इस बार भी चरणवार लाटरी के माध्यम से प्रवेश आवंटन किया जाएगा। NIC ने पोर्टल पर यह सुविधा दे दी है कि लाटरी के बाद संबंधित स्कूल अपने लागिन से आवंटित बच्चों के सभी दस्तावेज आनलाइन देख सकेंगे। अभिभावकों को चाहिए कि वे आवेदन शुरू होने से पहले आधार कार्ड (बच्चे और अभिभावक), आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन में कोई बाधा न आए।
इस बार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यदि कोई निजी विद्यालय RTE के तहत प्रवेश देने से मना करता है, तो उसे आनलाइन पोर्टल पर कारण दर्ज करना होगा। बिना उचित कारण के प्रवेश न देने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐसे विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी को भेजेंगे और अनुमोदन के बाद उस विद्यालय की मान्यता रद तक की जा सकती है। लक्ष्य है कि सभी पात्र बच्चों को समय पर प्रवेश मिले और निजी विद्यालय 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों का सही पालन करें।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल
UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
