बिहार के बाद झारखंड में भी बड़ा उलटफेर? हेमंत सोरेन की BJP नेताओं से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत ने पड़ोसी राज्य झारखंड की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। भले ही झारखंड में वर्तमान सरकार स्थिर दिखती हो, लेकिन अंदरूनी तौर पर बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच गुप्त मुलाकात हुई है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात की। यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि इसमें गठबंधन की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। सूत्रों का दावा है कि साथ आने को लेकर प्रारंभिक सहमति बन चुकी है और डिप्टी सीएम पद को लेकर भी विचार-विमर्श आगे बढ़ा है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हेमंत सोरेन सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए कई बड़े वादे, जैसे महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह और धान का समर्थन मूल्य 3,200 रुपये प्रति क्विंटल करना, केंद्र से पर्याप्त मदद के बिना पूरे करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में भाजपा के साथ गठबंधन झामुमो के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है।
दूसरी ओर, भाजपा भी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी का आंतरिक आकलन है कि आदिवासी समाज में उसकी पकड़ कमजोर हुई है। झामुमो के साथ संभावित तालमेल भाजपा को नई ताकत दे सकता है और यह संदेश दे सकता है कि पार्टी राज्य के प्रमुख सामाजिक वर्गों के साथ साझेदारी के लिए तैयार है।
इस संभावित गठबंधन की चर्चा को तब और बल मिला जब झारखंड की राजनीति के दो धुर विरोधी माने जाने वाले हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी मरांडी के बीच पिछले कुछ महीनों से असामान्य शांति बनी हुई है। दोनों नेताओं के बीच कोई तीखा हमला या आरोप-प्रत्यारोप नहीं हुआ है, जिसने राजनीतिक प्रेक्षकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
