0

अररिया में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 63 हजार की लूट, हथियार के बल पर छीने पैसे

By Dec 13, 2025

अररिया जिले में अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां नरपतगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा-नरपतगंज मुख्य सड़क मार्ग पर फतेहपुर के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से 63 हजार 790 रुपये लूट लिए। घटना को हथियार के बल पर अंजाम दिया गया।

पीड़ित फाइनेंस कर्मी रवि शंकर कुमार ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। रवि शंकर सहरसा जिले के नवहट्टा निवासी हैं और एसएमएफजी इंडिया लिमिटेड कंपनी फारबिसगंज में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर शाम वह फतेहपुर भंडारी टोला से ग्रुप का पैसा वसूल कर अपनी बाइक से वापस फारबिसगंज लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर पंचायत में बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे 63 हजार 790 रुपये छीन लिए और उनकी बाइक की चाबी भी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें