सीएसए यूनिवर्सिटी के 6 छात्रों को मिला 6.50 लाख का जॉब पैकेज, Career opportunities बढ़ीं
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत छह छात्र-छात्राओं को 6.50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी का अवसर मिला है। विश्वविद्यालय के सेवायोजन निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रीत ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कृषि स्नातक, परास्नातक और एमबीए के 12 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया।
इस साक्षात्कार प्रक्रिया में सोनालिसा राउट, आराधना चौहान, अंजली पाठक, दीपक चौहान, विपिन कुमार और जितेंद्र मिश्रा का चयन हुआ है। सभी चयनित छात्रों को 6.50 लाख रुपये का आकर्षक पैकेज मिला है। यह नियुक्ति छात्रों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें पेशेवर दुनिया में स्थापित होने का मौका देगी।
चयनित छात्रों को कंपनी में मशीनरी के मार्केटिंग सेल्स और कार्यालय कार्यों के लिए नियुक्त किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
कानपुर में थार सवार दबंगों का आतंक, हार्न बजाने पर पति पर जानलेवा हमला, महिला से बैड टच
देर रात डीजे बजाना पड़ा महंगा, गेस्ट हाउस संचालक पर दर्ज हुई FIR
सीएसजेएमयू देगा नैक मूल्यांकन का प्रशिक्षण, महाविद्यालयों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कानपुर: बाथरूम में गिरने से छात्रा की हेड इंजरी से मौत, जांच जारी
कानपुर के उत्कर्ष यादव का विज्जी ट्रॉफी में चयन, खेलेंगे North Zone की टीम से
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड सुशील धवन गिरफ्तार, WhatsApp ग्रुप से फंसाता था जाल में
किदवई नगर में बारात में नाचते प्राइवेट कर्मी की अचानक मौत, शादी में पसरा मातम
कानपुर: बड़े कारोबारी समूह पर आयकर सर्वे जारी, स्टॉक और खातों में भारी अंतर का खुलासा
