अलीगढ़ के 52 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए मिला मेडल, एसपी देहात भी सम्मानित
अलीगढ़ में पुलिस महकमे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने एसपी देहात अमृत जैन सहित कुल 52 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। यह सम्मान विभिन्न थानों और शाखाओं में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने, अपराधियों के सत्यापन और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया गया है।
इस अवसर पर, खैर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का सफल अनावरण करने वाली टीम की विशेष रूप से सराहना की गई। एसपी देहात अमृत जैन और सीओ खैर वरुण कुमार को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने और जनता की सेवा में उनके समर्पण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया है।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों में बेस्ट महिला एसआई ज्योति श्रीवास्तव (थाना गोरई) और बेस्ट पुरुष एसआई आनंद कुमार (थाना अतरौली), नितिन यादव (थाना बन्नादेवी), अमित रघुवंशी (थाना अकराबाद), और मृणाल गुप्ता (थाना बन्नादेवी) शामिल हैं। बेस्ट बीट मुख्य आरक्षी विजय कुमार (थाना अकराबाद), राम अवतार (थाना दादों) और आरक्षी भगवान सिंह (थाना सासनीगेट) को भी सम्मानित किया गया।
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
बसपा के लिए कोई वैकेंसी नहीं, मायावती पर बोले केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा
सर्दी में युवाओं को भी सता रहा नजला, सिरदर्द और साइनस का बन रहा कारण
अलीगढ़ पुलिस के 52 जवान सम्मानित, एसपी देहात को मिला मेडल
अलीगढ़ की सर्द रातों में चाय के अड्डों पर जमती है दोस्ती, देर रात तक गुलजार रहते हैं ये ठिकाने
