0

जम्मू एयरपोर्ट पर इंडिगो की 5 उड़ानें रद्द, यात्री हुए बेहाल; जानिए क्या है वजह

By Dec 10, 2025

रविवार को जम्मू एयरपोर्ट पर इंडिगो की पांच उड़ानें रद्द हुई। हालांकि, इस दौरान इंडिगो के कुल छह विमानों के साथ नौ विमानों की आवाजाही जम्मू एयरपोर्ट पर हुई और यात्री जम्मू एयरपोर्ट से दिल्ली, श्रीनगर और लेह तक पहुंचे। उधर इंडिगो के पांच रद्द हुए विमानों में लेह, इंदौर, मुंबई व दिल्ली की उड़ानें थी।

जम्मू एयरपोर्ट पर रविवार को चौदह विमानों की लैंडिंग होनी थी, लेकिन दिन भर में मात्र नौ विमान ही पहुंच पाए। इंडिगो को छोड़ जम्मू में एयर इंडिया की लेह से एक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से दो उड़ानें आनी थी, जो अपने तय समय पर ही जम्मू पहुंच गई। जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह सबसे पहला विमान एयर इंडिया का लेह से यात्रियों को लेकर सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर पहुंचा जबकि इसके पहले दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान, जिसे 9 बजकर 53 मिनट पर पहुंचना था, रद्द हो गया।

इनके अलावा बेंगलुरु से भी इंडिगो का विमान यात्रियों को लेकर दिन के 12 बजकर 44 मिनट, दिल्ली से इंडिगो का विमान एक बजकर दस मिनट, श्रीनगर से एयर इंडिया का विमान 2 बजकर 38 मिनट और श्रीनगर से ही इंडिगो का विमान 3 बजकर 35 मिनट पर जम्मू पहुंचा। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि सभी विमानों की लैंडिंग व टेक ऑफ पूरे सुरक्षा नियमों के साथ हुई। रविवार को दिन एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सामान्य रहा, लेकिन रद्द उड़ानों के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

4.22 करोड़ से निखरेगा मंदिरों का शहर जम्मू, इन 4 जगहों पर लगेंगे वर्टिकल गार्डन

जम्मू, मंदिरों के शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए और वर्टिकल गार्डन बनने जा रहे हैं। एसएमजीएस अस्पताल, सिविल सचिवालय, बिक्रम चौक मार्ग और रिहाड़ी क्षेत्र में इनका निर्माण होगा। इसके लिए...
By Dec 10, 2025

हद है! खरीदारी की जल्दी में मां ने ऑटो में भूला अपना सोया बच्चा, चालक ने दिखाई ईमानदारी

जम्मू में सोमवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को चौंका दिया। बस स्टैंड से गुम्मट तक यात्रा कर रही एक महिला अपना सोता हुआ बच्चा आटो में ही छोड़कर...
By Dec 10, 2025

साझा करें