0

अमेरिका में इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान 37 साल के युवक की मौत, US agents ने चलाईं गोलियां

By Jan 25, 2026

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में एक इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान 37 वर्षीय एलेक्स जेफरी प्रेटी की फेडरल अधिकारियों की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब छह फेडरल इमिग्रेशन अधिकारियों ने प्रेटी को घेर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि फेडरल एजेंट प्रेटी को जमीन पर गिरा रहे हैं, जबकि आसपास के लोग विरोध में सीटी बजा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रेटी के पास एक लाइसेंस गन थी, जिसे हाथापाई के दौरान एक अधिकारी ने छीन लिया। इसके बाद युवक पर एक दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं। गोलियों की आवाज सुनकर वीडियो बना रही एक महिला चीख पड़ती है, “ये तुमने क्या कर दिया?” इसके बाद प्रेटी बेजान पड़ा दिखता है।

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलग्लिन ने बताया कि फेडरल अधिकारी इमिग्रेशन कार्रवाई के तहत एक ऑपरेशन कर रहे थे। जब प्रेटी हैंडगन लेकर अधिकारियों के पास आया और उन्हें निहत्था करने की कोशिशों का हिंसक विरोध किया, तो अधिकारियों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। इस घटना ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है और इमिग्रेशन नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें