0

अमेठी में अधूरा पड़ा 300 बेड का अस्पताल, कब पूरा होगा निर्माण? जनता को कब मिलेगा लाभ?

By Dec 10, 2025

अमेठी के तिलोई में बन रहे स्वशासी मेडिकल कॉलेज का निर्माण अभी अधूरा है, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा। एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए अनुमति मिल गई है और छात्रों ने प्रवेश भी ले लिया है, लेकिन निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में 300 शैय्या का अस्पताल भवन और टाइप टू टाइप थ्री आवास निर्माण भी अधूरे है। इसके चलते मेडिकल कालेज का लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पा रहा है।

निर्माणाधीन स्वशासी मेडिकल कालेज के अस्पताल ब्लाक सहित कई निर्माण अभी तक अधूरे हैं। जिसके चलते अभी तक मेडिकल कक्षाओं का संचालन निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। मेडिकल कालेज प्रशासन को 200 बेड रेफरल अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। यही नहीं, निर्माणाधीन भवन पूर्ण रूप से तैयार न होने के चलते मेडिकल कालेज की सभी गतिविधियां 200 बेड रेफरल अस्पताल से संचालित हो रहीं हैं।

बीते महीने चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण से जुड़े सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की थी। जिसमें कार्यदाई संस्था और निर्माण एजेंसी को 31 दिसंबर तक निर्माण पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। परंतु निर्माण गति को देखते हुए तय समय सीमा में निर्माण पूर्ण होना मुश्किल है।

मेडिकल कक्षाओं के अलावा पैरामेडिकल कक्षाओं का संचालन भी 200 बेड रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। प्राचार्य डा. रीना शर्मा ने कहा कि लगातार निर्माण की समीक्षा की जा रही है। निर्माण पूर्ण होने के बाद फिनिशिंग का कार्य पीछे है। यदि निर्माण पूर्ण हो जाए, तो पैथोलाजी, ब्लड बैंक और अन्य इंफ्रा स्ट्रक्चर स्थापित हो। अस्पताल भवन तैयार हो तो मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। कार्यदाई संस्था और निर्माण एजेंसी को लगातार कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

अमेठी में रफ्तार का कहर: पुलिस वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

अमेठी के गौरीगंज के बाबू कस्बा में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब दस बजे, तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर...
By Dec 10, 2025

अमेठी में किसानों को राहत, धान खरीद के लिए 109 केंद्र निर्धारित; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

अमेठी जिले के अन्नदाताओं के लिए यह एक बड़ी खबर है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद में तेजी लाने और किसानों को सुविधा देने के लिए केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया...
By Dec 10, 2025

अमेठी के शिक्षक की सड़क हादसे में मौत: शादी से लौटते समय हुआ हादसा, प्रयागराज में तोड़ा दम

अमेठी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक कल्पेश सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 30 नवंबर को वह प्रतापगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। अमेठी-प्रतापगढ़...
By Dec 10, 2025

नींद की झपकी बनी काल: दिल्ली से प्रयागराज जा रहे बाइक सवारों का भीषण हादसा, एक की मौत

दिल्ली से प्रयागराज की लंबी यात्रा पर निकले दो दोस्तों के लिए यह सफर मौत का सफर बन गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात के समय नींद की एक झपकी ने सब कुछ खत्म कर दिया।...
By Dec 10, 2025

साझा करें