भारत मंडपम में 23वां EV Expo संपन्न, स्वदेशी Electric Vehicles ने दिखाया दम
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 23वां ईवी एक्सपो रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस तीन दिवसीय एक्सपो में स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और L-5 श्रेणी के वाहनों ने अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। एक्सपो का मुख्य आकर्षण लास्ट माइल कनेक्टिविटी को 100 फीसदी ईवी में बदलने पर केंद्रित रहा, जहां कई भारतीय कंपनियों ने अपने नवीनतम मॉडल प्रदर्शित किए।
एक्सपो में L-5 श्रेणी के भारी वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। शीर्ष 20 से अधिक कंपनियों ने अपने L-5 हैवी वाहनों को प्रदर्शित किया। इन वाहनों में पैसेंजर और कार्गो दोनों श्रेणियां शामिल थीं। इनमें 4000 किलोवाट की मोटर के साथ मोटर डिफरेंशियल कंट्रोलर सिस्टम और वाटर कूल्ड सिस्टम जैसी उन्नत तकनीकें शामिल थीं, जो वाहन की सुरक्षा और लोडिंग क्षमता को बढ़ाती हैं।
प्रदर्शकों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित Electric Vehicles के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। एक प्रदर्शक ने बताया कि उनका उद्देश्य सुरक्षित ईवी का निर्माण करना है। कंपनी जल्द ही इलेक्ट्रिक स्कूल वैन भी बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इस एक्सपो में दिल्ली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं एनडीएमसी सदस्य सरिता तोमर भी पहुंचीं।
आगरा: पूर्व GST कमिश्नर का बेटा जेल में, नामचीन ज्वेलर्स से 19 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल
घने कोहरे से रेल यातायात बाधित, 27 ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
क्रिप्टोकरेंसी ठगी का भंडाफोड़: 26 फर्जी वेबसाइटों से हो रही थी धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला
जेवर एयरपोर्ट विस्थापितों की टाउनशिप बदहाल, कूड़े के ढेर से परेशान लोग | Jewar Airport
आगरा पुलिस स्टेशन में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, टूटे पैर: जांच जारी
कोहरे में फोरलेन निर्माण: कासगंज में NHAI के काम से बढ़ीं दुर्घटनाओं की आशंका, road safety पर सवाल
2026 राज्यसभा चुनाव: क्या 75 सीटों की जंग भारत की राजनीति को नया मोड़ देगी?
UP मतदाता सूची में सुधार का मौका: 26 दिसंबर तक कराएं ठीक, डाटा होगा लॉक
