14 KG गेहूं, 21 KG चावल… राशन वितरण में बड़ा बदलाव, अब 2:3 के अनुपात में मिलेगा अनाज
खाद्यान्न वितरण अनुपात में परिवर्तन हुआ है। जनवरी से नए अनुपात में लाभुकों को खाद्यान्न मिलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार अन्त्योदय एवं सामान्य श्रेणी के लाभुकों के लिए पहले 1:4 के अनुपात में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा था।
अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न (सात किलोग्राम गेहूं एवं 28 किलोग्राम चावल) तथा सामान्य श्रेणी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न (एक किलोग्राम गेहूं एवं चार किलोग्राम चावल) उपलब्ध कराया जा रहा था।
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार के पत्र के द्वारा राज्य अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित अन्त्योदय एवं सामान्य श्रेणी के लाभुकों के लिए पूर्व से उपलब्ध कराए जा रहे 1:4 के अनुपात में खाद्यान्न के अनुपात में परिवर्तन करते हुए अब 2:3 के अनुपात में खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने के संबंध में निदेशित किया गया है।
अन्त्योदय परिवारों को प्रति माह 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न तथा सामान्य गृहस्थी के लाभुकों को प्रति व्यक्ति प्रति माह दो किलोग्राम गेहूं एवं तीन किलोग्राम चावल कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
