बहन पर अफवाह फैलाने पर युवक को गोली मारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राहुल ने कुणाल नाम के युवक को इसलिए गोली मारी क्योंकि वह उसकी बहन के बारे में गलत अफवाहें फैला रहा था। पुलिस ने आरोपी राहुल को घटना में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक के साथ बेहटा नहर के पास से पकड़ा है।
यह घटना रविवार शाम को हुई थी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाले कुणाल को उसके घर से मोबाइल की दुकान पर बुलाया था। वहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे गोली मार दी गई। गोली कुणाल के पेट में लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।
घायल कुणाल के पिता सुनील ने इस संबंध में पुलिस में विपिन, राहुल, अमन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले एक अन्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस फरार मुख्य आरोपी राहुल और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि कुणाल उसकी बहन के आचरण को लेकर लगातार गलत अफवाहें फैला रहा था। उसने कई बार कुणाल को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। जिसके चलते उसे सबक सिखाने के लिए राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले कुणाल के साथ मारपीट की और फिर उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वसुंधरा में स्ट्रीट लाइटें बंद, कोहरे ने बढ़ाई सड़कों पर हादसों की आशंका
बीएलओ के इंतजार में मतदाता, अधिकारी नदारद; एसडीएम अलर्ट
निलंबित इंस्पेक्टर अनुज कुमार की तलाश जारी, सूचना देने पर 50 हजार का इनाम
“title”: “साहिबाबाद: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर गंदा पानी, बदबू और बीमारी का खतरा”,
गर्मी गई, सर्दी आई, पर बिजली कटौती का दर्द साहिबाबाद में जारी
