बिहार में होटल जैसी सुविधाओं वाली ‘कैरावैन’ बस से करें यात्रा, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने एक अनूठी पहल की है। अब यात्री होटल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस ‘कैरावैन’ बसों में बैठकर बिहार के खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। यह चलती-फिरती होटल जैसी सुविधा पर्यटकों को यात्रा के दौरान आराम, मनोरंजन और भोजन का पूरा ख्याल रखेगी।
इस सेवा के शुरू होने से राज्य के पर्यटन उद्योग को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। निगम ने शुरुआत में दो ऐसी अत्याधुनिक कैरावैन बसें खरीदी हैं, जो हाल ही में पटना पहुँच चुकी हैं। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इनकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इन बसों को खास तौर पर आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनमें बैठने के लिए सात आरामदायक सीटें और चार स्लीपर बर्थ की सुविधा है। मनोरंजन के लिए पांच एलईडी टीवी भी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए एक मिनी किचेन और एक बाथरूम भी इन बसों में उपलब्ध है। इन सुविधाओं के कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान होटल या रेस्टोरेंट पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
ये विशेष कैरावैन बसें बोधगया, नालंदा जैसे एक दिवसीय भ्रमण या वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व की सफारी जैसे पैकेज का हिस्सा बनेंगी। पर्यटक बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट bstdc.bihar.gov.in या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करके इन बसों की बुकिंग कर सकेंगे।
किराए की बात करें तो, इन बसों को लगभग 75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर के लिए बुक किया जा सकता है। एक दिन के लिए बुकिंग की अनुमानित लागत लगभग 20,000 रुपये होगी। यदि यात्रा अधिक लंबी होती है, तो प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी। इसके अतिरिक्त, पटना शहर में 12 घंटे और 75 किलोमीटर की यात्रा के लिए 11,000 रुपये में बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध है।
माना जा रहा है कि लंबे समय तक होटलों में रुकने की तुलना में यह कैरावैन सेवा पर्यटकों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगी। बस में अपना किचन होने से यात्री अपने पसंद का खाना भी बना सकेंगे। यह पहल नालंदा, बोधगया, वैशाली और राजगीर सहित बिहार के अन्य सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्राओं को और अधिक आकर्षक और यादगार बनाएगी।
झारखंड में नौकरी का झांसा देकर पटना के छात्रों से लाखों की ठगी, FIR दर्ज
पटना में ठंड का प्रकोप: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को तैयारी मजबूत करने का निर्देश
गृहमंत्री सम्राट चौधरी का तारापुर दौरा: जनता से सीधा संवाद और कार्यकर्ताओं से मंथन
BJP का RJD पर ‘मीठा-मीठा गपगप, कड़वा-कड़वा थूथू’ का आरोप, चुनाव नतीजों पर वार-पलटवार
नीतीश मिश्रा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं, जदयू ने बताई वजह, सोशल मीडिया पर जताई चिंता
बिहार में 2030 तक कोई नहीं रहेगा बेघर: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान
बिहार के 2459 मदरसों को अनुदान की नई शर्त, शिक्षा विभाग का निर्देश जारी
बीजेपी बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-1 को करेगी सम्मानित
