0

ईरान में प्रदर्शन: खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी, ‘अपने देश की चिंता करें’

By Jan 9, 2026

ईरान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्र को संबोधित किया है। यह उनका इस अशांति के बाद पहला सार्वजनिक भाषण है, जिसे तेहरान समेत देश के सभी प्रमुख शहरों और ग्रामीण इलाकों में प्रसारित किया गया।

खामेनेई ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपने देश की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ट्रंप अपने देश की चिंता करें, ईरान विदेशी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर ट्रंप को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरानी युवाओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए खामेनेई ने कहा, ‘एकता बनाए रखें और हमेशा तैयार रहें, क्योंकि एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन देश को हराने का दम रखता है।’ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पिछले साल ईरान की न्यूक्लियर सुविधाओं पर किए गए हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके हाथ 1,000 से ज्यादा ईरानियों के खून से सने हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक सैकड़ों-हजारों इज्जतदार लोगों के खून से सत्ता में आया है और यह तोड़फोड़ करने वालों के सामने पीछे नहीं हटेगा। राजधानी में हो रही अशांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ईरान में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन तेज, 45 की मौत, 2270 हिरासत में; US राष्ट्रपति की धमकी

ईरान में महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ भड़के जन आंदोलन ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पिछले 13 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन देश भर के 100 से अधिक शहरों में फैल चुका...
By Jan 9, 2026

ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट: प्रदर्शनों के बीच देश का संपर्क कटा

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के तेज होने के साथ ही अधिकारियों ने देश के कई हिस्सों में इंटरनेट ब्लैकआउट (Internet Blackout) लागू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, न केवल इंटरनेट बल्कि लैंडलाइन और...
By Jan 9, 2026

साझा करें