0

फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़: चोरी के आरोपी के पैर में गोली, एक साथी फरार

By Dec 5, 2025

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र रामगढ़ की झाड़ियों में दो चोर चोरी के माल का बटवारा करने के लिए जुटे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश, जिसकी पहचान इंदल निवासी रायभा थाना अछनेरा जनपद आगरा के रूप में हुई है, के पैर में लगी और वह गिर पड़ा।

घायल बदमाश इंदल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की दो कान की बालियां, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और चोरी के 1500 रुपये बरामद किए हैं। यह बदमाश 18 नवंबर की रात शहर के प्रतापनगर सैलई में हुई दो घरों में चोरी की घटना में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश इंदल पर आगरा में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा बरेली और फिरोजाबाद में भी उस पर मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार चल रहे दूसरे साथी अजयपाल उर्फ अज्जू की तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले बुधवार रात को पुलिस ने इसी मामले में एक अन्य आरोपी विक्की को भी गिरफ्तार किया था, जिसके पास से चोरी की एक जोड़ी बाली, आधार कार्ड और 1150 रुपये बरामद हुए थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

संगठित गिरोह का पर्दाफाश: नौ पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह गिरोह आगरा के फतेहाबाद और शमशाबाद क्षेत्र के युवकों द्वारा संचालित किया जा रहा था...
By Dec 5, 2025

साझा करें