5 सुपरफूड्स जो फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं नुकसान, जानें इन्हें खाने का सही तरीका
हम लोग जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि हर कोई अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करते हैं। कई ऐसे सुपरफूड्स हैं, जिन्हें खाने से सेहत को ढेर सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन यह बात भी सच है कि किसी भी चीज की अति बुरी होती है और यही बात सुपरफूड्स पर भी लागू होती है। सुपरफूड्स आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर इन्हें सीमित मात्रा से ज्यादा खाया जाए, तो इसके खतरनाक नतीजे भी देखने को मिलते हैं।
चुकंदर अपने गुणों की वजह से कई लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। हालांकि, कई मामलों में यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, चुकंदर का रस रोजाना पीने से नाइट्रेट इनटेक बढ़ सकता है, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि चुकंदर में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है।
आंवला गुणों की खान माना जाता है। विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से यह सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा इसे खाने से सेहत को नुकसान पहुंचाता है। एक स्टडी में पता चला कि सीमित मात्रा से ज्यादा इसे खाने से जोड़ों में सूजन, दांतों में सेंसिटिविटी, स्टोमेटाइटिस, मुंह से दुर्गंध, सीने में जलन का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही आंवले का अधिक सेवन एसिडिटी या गले में जलन पैदा कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड होता है, जो एसिडिटी को बढ़ावा देने और हाइपरएसिडिटी की समस्या से जूझ रहे लोगों में पेट में पेट में जलन पैदा करने में योगदान देता है।
अपने औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सदियों से हमारी सेहत को बेहतर करती आई है। इसकी खास सुगंध और रंग की वजह से यह खाने में भी इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल पेट दर्द, मतली और कब्ज आदि का कारण बन सकता है। इसके अलावा गॉल ब्लैडर की पथरी या बाइल डक्ट में रुकावट वाले लोगों को इसकी हाई डोज से बचना चाहिए, क्योंकि हल्दी बाइल प्रोडक्टशन को बिगाड़ सकती है।
एम्स, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, सूखे चिया बीज खाने से पेट फूल सकता है और बिना भिगोए निगलने पर दम घुट सकता है। इनमें मौजूद फाइबर की हाई मात्रा कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानियां पैदा कर सकती है।
लहल्सन का इस्तेमाल भारतीय किचन में काफी ज्यादा किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह सेहत को भी दुरुस्त करता है। “लहसुन के न्यूरोप्रोटेक्टिवेंटिव इफेक्ट” नाम की एक अध्ययन में पता चला कि ज्यादा लहसुन खाने से सांस से बदबू और शरीर की दुर्गंध की समस्या हो सकती है। साथ ही खाली पेट इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, ब्लोटिंग परेशानियां हो सकती हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
